शुक्रवार, 20 नवंबर 2015

अक्षय नवमी के अवसर पर त्रेता युग में अवतरित श्री राम के जीवन संदेश पर आधारित एक नए ब्लॉग का लोकार्पण

जय सिया राम

आज वर्ष 2015 की 20 नवंबर तिथि यानि कार्तिक शुक्ल नवमी यानि अक्षय नवमी है।

 आज हम पारिजात संचेतना मंडल ट्रस्ट की ओर से श्री राम सांस्कृतिक शोध संस्थान न्यास दिल्ली के सहयोगार्थ एक नए ब्लॉग का लोकार्पण कर रहे हैं।

इस ब्लाग का उद्देश्य श्री राम के जीवन संदेश को जन जन तक पहुंचाना है।

इसके माध्यम से हम त्रेता युग में अवतरित श्री राम के जीवन पर आधारित  गाथा,  रचनाओं, रचनाकारों, रामकथा गायकों , तीर्थ स्थलों,  मंदिरों , न्यासों , संगठनों के बारे में हम जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे ।

यह हमारा लक्ष्य है कि सभी रामभक्त परस्पर एक दूसरे से जुड़ सकें तथा एक दूसरे के अनुभव और सहयोग से अपने जीवन में अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष प्राप्त कर सकें।

श्री राम हम पर कृपालु हों । बजरंगबली हमें भक्ति दें। उमापति महादेव हमारे सहाय हों। प्रतिपल सद्गुरु  हम पर आशीर्वाद की वर्षा करें।

जय सिया राम.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें